वाराणसी, जनवरी 10 -- वाराणसी, हिटी। वित्त, संसदीय कार्य और जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को भाजपा कोर कमेटी और जिला प्रशासन के साथ समन्वय बैठक कर एसआईआर की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से कहा कि समन्वय बनाकर हर कार्यकर्ता डोर-टु-डोर सत्यापन करें। नाम कटने वालों की जानकारी मिलने पर उन्हें फार्म-6 भरकर मतदाता बनाएं। प्रभारी मंत्री दो दिनी प्रवास पर शुक्रवार की देर शाम वाराणसी पहुंचे थे। शनिवार सुबह सुबह होटल रेडिसन में हुई बैठक में प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से नए वोटरों को जोड़ने पर जोर दिया। कहा कि 27 फरवरी तक होने वाली नो मैपिंग के दौरान सत्यापन के दौरान भी नए मतदाता जोड़े जाएं। जिन मतदाताओं को नोटिस भेजा जा रहा है, उनके सत्यापन में भी प्रशासन के साथ समन्वय बनाएं।...