मिर्जापुर, नवम्बर 27 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने बुधवार को 397 मझवां विधानसभा के दर्जनों बूथों का निरीक्षण किए। इस दौरान लापरवाही पाए जाने पर एक सुपरवाइजर और एक बीएलओ को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य से हटा दिए। वहीं, पांच बीएलओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। एसडीएम सदर ने मझवां विधानसभा के पहाड़ी ब्लॉक सिंधोरा, बेलवन, कठिनई. देवाही, पैड़ापुर, पसैया डगमगपुर और सिटी ब्लाक के अर्जुनपुर, अघवार और खरहरा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किए। इस दौरान धीमी प्रगति पर एक सुपरवाइजर और एक बीएलओ को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य से हटा दिए। इन दोनों के स्थान पर नये कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई। वहीं, हटाए गए सुपरवाइजर और बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। एसडीएम ने कहा कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मि...