प्रयागराज, अक्टूबर 28 -- प्रयागराज। लोकसभा और विधान सभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) करने के निर्देश के बाद अब जिले की मतदाताओं की सूची का पुनरीक्षण किया जाएगा। वर्ष 2003 की तर्ज पर एक बार फिर एसआईआर कराया जाएगा। अगर इन 22 वर्षों की बात की जाए तो जिले में 13 लाख 48 हजार 194 मतदाता बढ़ गए हैं। दरअसल वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव के लिए 2003 में मतदाता सूची तैयार हुई थी। उस वक्त वृहद और गहन पुनरीक्षण किया गया था। इसके बाद से वर्ष 2007, 2012, 2017 और 2022 में विधानसभा और वर्ष 2004, 2009, 2014, 2019 और 2024 में लोकसभा के समेत कुल नौ चुनाव हुए हो चुके हैं। यह माना जा रहा है कि इस दौरान तमाम लोग सूची से बाहर हो गए होंगे और तमाम नए लोग आ चुके हैं। कई लोगों के पते में बदलाव हो चुका है। इस बार एकदम सटीक मतदाता सूची तैयार करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.