कुशीनगर, जनवरी 7 -- पडरौना, निज संवाददाता। एसआईआर के दौरान जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाओं के नाम मतदाता सूची से बाहर किये गये हैं। निर्वाचन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 2,20,128 पुरुष और 2,82,488 महिला मतदाताओं के नाम सूची से हटाये गये हैं। इसके अलावा 24 अन्य मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची से विलोपित किया गया है। वही विधानसभा क्षेत्र फाजिलनगर में सबसे अधिक मतदाताओं के नाम कटे हैं, जबकि खड्डा विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम नाम सूची से हटाया गया है। निर्वाचन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार विधानसभा क्षेत्र खड्डा में 29,853 पुरुष, 36,225 महिला, पडरौना में 36,748 पुरुष, 46,321 महिला, तमकुहीराज में 37,082 पुरुष, 46,136 महिला, फाजिलनगर में 35,035 पुरुष, 43,630 महिला मतदाताओं के नाम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.