महाराजगंज, फरवरी 18 -- महराजगंज, हिंदुस्तान टीम। मतदाता सूची के एसआईआर में नोटिस के बाद सुनवाई चल रही है। अभी तक 4.37 लाख नोटिस वाले मतदाताओं में से 1 लाख 15 हजार 583 मतदाताओं की सुनवाई हो चुकी है। इसमें से 94 हजार 485 वोटरों का सत्यापन हो चुका है। नोटिस की सुनवाई में सदर विधानसभा सबसे आगे है। सभी पांच विधानसभाक्षेत्र में फरेंदा सबसे नीचे है। सदर विधानसभा में 26 हजार 597 मतदाता व फरेंदा में 18 हजार 894 मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 4 लाख 37 हजार 680 मतदाताओं को नोटिस जानी होना है। इसमें से 4 लाख 37 हजार 74 वोटरों की नोटिस जनरेट हो चुकी है। 565 नोटिस भी पेंडिंग है। 2 लाख 11 हजाार 363 मतदाताओं को नोटिस दिया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.