उरई, जनवरी 29 -- जालौन। एसआईआर में गड़बड़ियों को लेकर लोगों को नोटिस प्राप्त हुआ है। नोटिस प्राप्त करने वालों की ब्लॉक परिसर में भीड़ जमा रही। लोग अपने फार्म जमा करने के लिए परेशान रहे। एसआईआर की ड्राफ्ट सूची आने के बाद लोगों को नोटिस प्राप्त हो रहे हैं। जिनके माध्यम से लोगों को उनके नाम सूची में दर्ज कराने का मौका दिया जा रहा है। नगर में कुछ लोगों को उरई में आपत्ति के निस्तारण का नोटिस मिला था। जिसके बाद लोग उरई पहुंच गए। हालांकि उरई के स्थान पर जालौन में ही ब्लॉक परिसर में एक खिड़की खुलवा दी गई है। जिस पर लोगों की आपत्ति ली जा रही हैं। लेकिन वहां अफरा तफरी का माहौल रहा। ब्लॉक् परिसर में दो खिड़कियों पर लोगों से एसआईआर के फॉर्म जमा कराए जा रहे हैं। लेकिन लोग सुबह से ही लाइन में खड़े होने के बाद भी शाम चार बजे तक उनका नंबर नहीं आने से लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.