गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर प्रताप विहार में तैनात तीन बीएलओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। नगर मजिस्ट्रेट डॉ. संतोष उपाध्याय ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय सुदामापुरी मतदेय स्थल पर तैनात बीएलओ शशिकांत, लीलावती पब्लिक स्कूल प्रताप विहार की बीएलओ रेखा और सरस्वती शिशु निकेतन हाईस्कूल भीमनगर की बीएलओ गीता को एसआईआर के तहत मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तीनों को समय से ड्यूटी पर पहुंचने के लिए पहले लिखित नोटिस भी जारी किए गए। इसके बावजूद तीनों ने आज तक अपनी ड्यूटी नहीं की। ड्यूटी में इस प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. संतोष उपाध्याय ने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की और तीनों बीएलओ के खि...