शाहजहांपुर, जनवरी 22 -- मीरानपुर कटरा। एसआईआर के तहत नो मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई के दौरान एसडीएम सदानंद सरोज ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बने सुनवाई केंद्रों का निरीक्षण किया। नगर क्षेत्र के 23 बूथों के मतदाताओं की सुनवाई जूनियर हाईस्कूल परिसर में, जबकि ग्रामीण बूथों के मतदाताओं की सुनवाई नगर पंचायत कार्यालय स्थित केंद्रों पर की जा रही है। निरीक्षण के दौरान मतदाताओं ने बीएलओ द्वारा मैपिंग में केवल माता-पिता को ही शामिल किए जाने और अन्य रक्त संबंधियों के प्रमाण मांगने की शिकायत की। कई मतदाता आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ दिखे। एसडीएम ने परिवार रजिस्टर की नकल दिखाने का निर्देश देते हुए बीएलओ को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...