आजमगढ़, दिसम्बर 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर रविवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान जिला योजना/समिक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह ने कहा कि गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए भाजपा ने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर अपने सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ सांसद और विधायक गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के कार्यक्रम में जनता के सहयोग के लिए लग जाएं। जिला एवं मंडल पदाधिकारी अपने प्रवासी गांव, मोहल्ले में जाकर इस कार्य को पूरा करवाने कार्य 10 दिसंबर तक पूरा करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें की किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में छूट न जाए, इस लिए...