गोरखपुर, फरवरी 14 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सघन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि शहर विधानसभा के नीना थापा इंटर कॉलेज, झरना टोला, महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर तीन में एसआईआर में गड़बड़ी हो रही है। यहां प्रकाशित वैध मतदाता सूची से मुस्तफा व मुर्तुजा कुरैशी सहित कुल 17 मतदाताओं के नाम गायब हो गए। इनका नाम काटने के लिए अवैध रूप से फार्म-7 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया गया है। जबकि सभी 17 अल्पसंख्यक मतदाता जीवित हैं और अपने पुश्तैनी मकान में रह रहे हैं। उन्होंने इस मामले में आवेदन करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक विजय बहादुर य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.