अमरोहा, दिसम्बर 1 -- अमरोहा, संवाददता। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर की समय सीमा 11 दिसंबर तक बढ़ा दी है। एसआईआर की डेट लाइन एक सप्ताह बढ़ाए जाने के बाद अब मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन नौ दिसंबर के स्थान पर 16 दिसंबर को होगा। अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी की जगह 14 फरवरी को आएगी। जिले में अब तक दस लाख से अधिक मतदाता एसआईआर फार्म भर चुके हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार की दोपहर दो बजे तक जिले में दस लाख से अधिक यानी 76 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.