उरई, नवम्बर 23 -- कोंच। कोच ब्लॉक सभागार में एसआईआर फार्म भरने और उन्हें ऑनलाइन अपलोड कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक विकास अधिकारी बीडीओ प्रशांत कुमार, एडीओ नरेश दुबे और एडीओ आईएसबी देवेंद्र निरंजन मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्राम सचिवों और पंचायत मित्रों के साथ फार्म भरने की प्रगति की समीक्षा की तथा लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सचिव अनुज गुप्ता, शिल्पी राजपूत, आकांक्षा, नरेंद्र पटेल, पवन सिंह सहित पंचायत मित्र हमीर सिंह हिंगुटा, सुभाष पड़री, वंदना फुलैला, राजीव चमेड़, माया, रामसिया कूड़ा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...