उरई, फरवरी 10 -- सिरसाकलार। कस्बा सिरसाकलार में अंबेडकर स्कूल में बूथ संख्या 81 से 90 की एसआईआर फार्म के नोटिस की सुनवाई हुई जिसमें सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कालपी राजकुमार पांडे के द्वारा स्कूल में कैंप लगाकर सुनवाई की गई जिसमें बड़ी तादाद संख्या में लोग आए। कस्बे के गंगाराम ने बताया कि पहले फिर फॉर्म भरा उसके बाद भी नोटिस मिला अधिकारियों के द्वारा दो-तीन ऐसे कागज बताए जाते हैं जो कि मिलना नामुमकिन सा हो जाता है। बड़ी संख्या में लोग मायूस होकर लौट रहे हैं और आसपास के ग्रामीणों संजू , अमरचंद, राजू, शिवम, आनंद इत्यादि ने बताया कि वह लोग बाहर रहते हैं और पहले फिर फॉर्म भरने के लिए आए और फिर नोटिस दोबारा प्राप्त हुआ तो फिर दोबारा भागना पड़ा अब इन फर्मों के चक्कर में बहुत परेशानी हो रही है और अधिकारी भी यहां वहां घुमा देते हैं। सहाय...