औरैया, फरवरी 7 -- औरैया, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया में अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो समाजवादी पार्टी बूथ से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शनिवार को उनके औरैया आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद बल्लापुर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज, नगला भोज में नवनिर्मित भौतिक विज्ञान व रासायनिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रो. रामगोपाल यादव ने फीता काटकर प्रयोगशाला का शुभारंभ किया और छात्रों से संवाद कर शिक्षा व वैज्ञानिक सोच के महत्व पर प्रकाश...