नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर वोट चोरी के विपक्षी दलों के आरोपों पर पलटवार किया है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि एसआईआर को लेकर शोर मचाने वाले दलों के मन में चोर है। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह प्रभारी रहे केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर शोर मचाने वाले दलों के 'मन में चोर' है। बिहार ने साबित कर दिया है कि उनका पक्ष कमजोर है।'' बिहार के हाल के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने प्रचंड जीत हासिल की और 'इंडिया' गठबंधन के दलों को बहुत पीछे छोड़ दिया। कांग्रेस के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.