देवरिया, जनवरी 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में चले मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान सातों विधानसभा क्षेत्रों में 1 लाख 26 हजार 894 मतदाताओं ने मैपिंग नहीं कराई है। उन्हें आयोग के निर्देश पर नोटिस भेजने का काम शुरू हो गया है। निर्वाचन कार्यालय से मिले आंकड़ों पर गौर करें तो जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों के अनंन्तिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद कुल 1 लाख 26 हजार 894 मतदाताओं ने मैपिंग नहीं कराई है। जिनकी विधानसभावार संख्या इस प्रकार है। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में 17 हजार 971, सदर में 22 हजार 738, पथरदेवा में 15 हजार 740, रामपुर कारखाना में 17 हजार 990, भाटपाररानी में 10 हजार 528, सलेमपुर में 20 हजार 535 व बरहज विधानसभा क्षेत्र 21 हजार 392 की संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.