बागेश्वर, दिसम्बर 14 -- भारतीय जनता पार्टी गरुड़ मंडल की बैठक में मतदाता सूचियों के विशेष गहन परीक्षण को लेकर मंथन किया गया। मंडल प्रभारी गोपाल किरमोलिया ने संगठन और पार्टी के भावी कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम की जानकारी साझा की। कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण देश के लिए स्वच्छ लोकतंत्र की नींव को मजबूती प्रदान करेगा। इसके फलस्वरूप एक से अधिक जगह वोटर लिस्ट में अंकित नामों की पहचान कर उन्हें हटाने का कार्य किया जाएगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष सुनील दोसाद, ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी,अनु मोर्चा के कुमाऊं संयोजक जेसी आर्या, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा उमेद सिंह रावल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.