हल्द्वानी, दिसम्बर 5 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रारम्भिक तैयारियों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि एसआईआर के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पहले से तैयारी की जा रही है। 2003 की मतदाता सूची से जुड़े दस्तावेजों को जुटाने के लिए पहले से लोगों को तैयार किया जा रहा है। डीएम रयाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग इससे पहले अलग-अलग वर्षों में 11 बार एसआईआर कार्यक्रम पूरे देश में चला चुका है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड में वर्ष 2003 में एसआईआर कार्य किया गया था। आयोग का इस पूरी प्रकिया के पीछे उद्देश्य हर पात्र मतदाता को मतदाता सूची में शामिल करना है। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.