महाराजगंज, दिसम्बर 12 -- सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। भारत में चल रहे एसआईआर प्रक्रिया के सख्ती के कारण रोहिंग्या या बांग्लादेशी भारत से नेपाल जा सकते हैं। इस इनपुट पर नेपाल विश्व हिंदू परिषद के रूपंदेही जिलाध्यक्ष गोपाल उपाध्याय ने नेपाल के अधिकारियों को ज्ञापन दिया। बताया कि भारत मे चल रहे एसआईआर प्रक्रिया के कारण जो अवैध तरीके से भारत में रोहिंग्या और बांग्लादेशी रह रहे थे वह अब भारत नेपाल की सीमा से नेपाल में प्रवेश कर सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए नेपाल के सभी सीमावर्ती जिलों के जिला अधिकारियों को विश्व हिंदू परिषद नेपाल के द्वारा संबंधित अधिकारियों को एक ज्ञापन सौपा गया है। मांग किया गया है कि नेपाल में किसी भी कीमत पर रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की अवैध घुसपैठ ना होने पाए। इसको लेकर नेपाल सरकार बॉर्डर के इलाकों में सघनता से जांच अ...