शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के चौथे विशेष अभियान दिवस पर रविवार को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं ने अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए बूथों पर पहुंचकर आवेदन किए। अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारियों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से संबंधित दावे-आपत्तियां प्राप्त कीं। मतदेय स्थलों पर फार्म-6 के माध्यम से नए नाम शामिल कराने, फार्म-7 से नाम अपमार्जित कराने तथा फार्म-8 से संशोधन और स्थानांतरण संबंधी प्रार्थनापत्र लिए गए। कई स्थानों पर मतदाता स्वयं बूथों पर पहुंचे और बीएलओ से सूची में दर्ज प्रविष्टियों का मिलान कराया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शहर विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल देवी प्रसाद इंटर कॉलेज और सीएमओ कार्यालय स...