घाटशिला, दिसम्बर 9 -- मुसाबनी। निर्वाचन आयोग द्वारा एस आई आर के तहत ऑन लाईन मैपिंग का कार्य किया जा रहा है, जिसको लेकर प्रखंड में भी फिर मैपिंग का कार्य बीएलओ द्वारा किया जा रहा है। मंगलवार को अंचल अधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी पवन कुमार ने बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में बीएलओ के साथ बैठक किया। इस बैठक मैपिंग कार्य की समीक्षा की गई, जिसमें पाया गया कि प्रखंड के 99 बूथों में से लगभग 70 बूथ पर काफी धीमी गति से मैपिंग का कार्य चल रहा है, जो मात्र 40% ही हो सका है, इसको देखते हुए ही वैसी बीएलओ को बैठक में बुलाया गया था, जिनके बूथों पर कार्य धीमी प्रगति से किया जा रहा था, इसको को निर्देश दिया गया कि वह एक सप्ताह के अंदर ऑनलाइन मैपिंग का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करें। बैठक में कई बीएलओ ने शिकायत किया कि ऑनलाइन मैपिंग में कुछ ...