पूर्णिया, अक्टूबर 9 -- पूर्णिया, धीरज। सीमांचल में एसआईआर के बाद महिला मतदाता की संख्या कम हो गयी है। सीमांचल के 24 विधानसभाभी सीटों पर 78 लाख 11 हजार 890 मतदाता थे। एसआईआर के बाद अब 72 लाख 27 हजार 172 मतदाता हैं। सीमांचल के चार जिलों पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज से 5 लाख 84 हजार 718 मतदाता के नाम हटाये गये। इसमें महिला मतदाता की संख्या पुरुषों से अधिक है। सीमांचल में 3 लाख 54 हजार 471 महिला मतदाता के नाम हटाये गये हैं। चारों जिलों में पहले महिला मतदाता की संख्या 37 लाख 72 हजार 789 थी जबकि एसआईआर के बाद यह संख्या 34 लाख 18 हजार 309 रह गयी है। सीमांचल में पुरुष मतदाता की संख्या 40 लाख 38 हजार 846 थी जो कि एसआईआर के बाद अब 38 लाख 8 हजार 633 रह गयी है। अलबत्ता थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या भी 264 से घटकर 230 रह गयी है। एसआईआर के बाद बेश...