बलिया, जनवरी 3 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद पंचायत निर्वाचक नामावली का ड्राफ्ट प्रकाशन किया गया। इसमें तहसील के चारों ब्लॉकों में कुल पांच लाख 10 हजार 266 मतदाता हैं। एसआईआर अभियान में बड़ी संख्या में नए मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है। वहीं डुप्लीकेट, मृतक और अपात्रों का नाम हटाया गया है। तहसील के आंकड़ों पर नजर डालें तो बांसडीह ब्लॉक के 58 पंचायतों में एक लाख 39 हजार 62 मतदाता हैं। जबकि अभियान से पहले एक लाख 34 हजार 295 मतदाता थे। इसी तरह मनियर ब्लॉक के 47 पंचायतों में एक लाख 28 हजार 585 मतदाता हैं, यहां पहले एक लाख 24 हजार 507 मतदाता थे। इसी क्रम में बेरूबारबारी ब्लॉक के 38 पंचायतों में एक लाख 13 हजार 302 मतदाता हैं। पहले यहां एक लाख सात हजार मतदाता थे। रेवती ब्लॉक के 51 पंचायतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.