शाहजहांपुर, दिसम्बर 29 -- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गणना प्रपत्र भरने की समयसीमा पूरी होते ही जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम बाहर होने से न सिर्फ प्रशासनिक हलकों में मंथन शुरू हुआ है, बल्कि विधानसभा चुनाव का गणित भी गड़बड़ाता नजर आ रहा है। प्रत्याशियों से लेकर राजनीतिक दलों के रणनीतिकार तक नए सिरे से जोड़-घटाव में जुट गए हैं। 27 दिसंबर की एसआईआर रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 23 लाख 15 हजार 538 मतदाता दर्ज थे। पुनरीक्षण के बाद 5 लाख 3 हजार 942 मतदाता सूची से बाहर हो जाएंगे। वहीं 1 लाख 69 हजार 595 मतदाताओं की मैपिंग अब भी शेष है। इन नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी कर साक्ष्य मांगे जाएंगे। साक्ष्य प्रस्तुत करने पर ही उनके नाम सूची में जोड़े जाएंगे। जिले की छह विधानसभा सीटों में सब...