चंदौली, फरवरी 5 -- चंदौली, संवाददाता। कांग्रेसजनों की चंद्रा त्रिपाठी भवन स्थित कार्यालय में गुरुवार जिलाध्यक्ष अरूण द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आगामी 13 फरवरी को जिले में मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा निकालने की रणनीति बनायी गई। साथ ही एसआईआर प्रक्रिया के तहत भाजपा सरकार की ओर से फार्म-7 के दुरूपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि भाजपा सरकार फॉर्म-7 का दुरूपयोग कर दलितों और अल्पसंख्यकों सहित विपक्ष के वोटरों का नाम काट रही है। देश में चुनाव आयोग भाजपा के आनुषंगिक संगठन के रूप में काम कर रहा है। सरकार ने लोगों का ध्यान बेरोजगारी, महंगाई और बर्बाद हो चुकी देश की अर्थव्यवस्था से हटाकर एसआईआर के बहाने प्रताड़ित कर रही है। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि भाजपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.