मथुरा, फरवरी 4 -- महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पं. यतेंद्र मुकद्दम ने कहा है कि एसआईआर की प्रक्रिया की आड़ में भाजपा के नेता लगातार बीएलओ पर अनैतिक एवं अनुचित दबाव बना रहे हैं, जो सीधे तौर पर लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर हमला है। भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से मुस्लिम मतदाताओं तथा कांग्रेस सहित विपक्षी दलों से जुड़े मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटवाने के उद्देश्य से बीएलओ पर दबाव डाला जा रहा है, जो पूरी तरह असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है। यह सत्ता के दुरुपयोग का गंभीर उदाहरण है और इससे चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गहरे प्रश्न खड़े होते हैं। पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने कहा कि बीएलओ जैसे संवैधानिक दायित्व निभाने वाले अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव बनाना लोकतंत्र का खुला अपमान है। यदि इस प्...