कोडरमा, फरवरी 11 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में एसआईआर की समीक्षा को लेकर बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बीएलओ सुपरवाइजर के साथ एक बैठक हुई। बैठक में सादा व खराब फोटो को सुधार करने संबंधी चर्चा की गई। इसमें निर्देश दिया गया कि वैसे मतदाता जिनका सादा या खराब फोटो मतदाता सूची में दिख रहा है तो उसे हर हाल में कल तक फॉर्मेट के माध्यम से सुधार कर दें। सुधार नहीं होने की स्थिति में खराब प्रदर्शन करने वाली बीएलओ का वेतन रोकने का भी आदेश जारी हो सकते हैं। बैठक में प्रभारी बीपीओ, शिक्षा विभाग के बीपीओ, एलएस कोडरमा, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत कई कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.