शामली, जनवरी 7 -- जनपद की तीनों विधानसभाओं में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में अन्नतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होने बाद के बुधवार से आपत्ति निस्तारण का कार्य प्रांरभ हो गया है। आगामी छह फरवरी तक आपत्तियां दर्ज की जायेगी, हालांकि पहले दिन आपत्तियों के केंद्र निर्धारित एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए है। वह जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में 32 केंद्र बनाए गए है। इन सभी में अतिरिक्त निर्वाचन रिजस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त कर दिए गए है। यह केंद्र तहसील एवं ब्लाक स्तर व संबंधित निकाय आदि में बनाए गए है। शामली में जनपद मुख्यालय पर एसडीएम अर्चना शर्मा ने तहसील के सभी क्षेत्रों रजिस्ट्रेशन अधिकारियों को समय से केंद्रों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। एसडीएम ने बताया कि तहसील मुख्यालय पर निर्वाचन कार्यालय पर ...