कन्नौज, नवम्बर 28 -- कन्नौज,संवाददाता। एसआईआर अभियान से जुड़े मसलों को लेकर कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने एसआईआर अभियान से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जिला निर्वाचन अधिकारी से चर्चा की। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पुनरीक्षण कार्य के लिए निर्धारित समयावधि कम होने से बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं को पूरी सूचना देने और आवश्यक प्रक्रिया समझाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता विजय मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। प्रतिनिधि मंडल की चर्चा के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि अब तक कांग्रेस पार्टी...