मुरादाबाद, जनवरी 31 -- प्रशासनिक अधिकारियों की वरीयता सूची में एस आई आर अभियान बदस्तूर जारी है जिसके तहत आज भी चिन्हित स्थानों पर विशेष शिविर लगाकर नए वोटर फॉर्म भरवा गए। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने अगवानपुर, पाकबड़ा आदि क्षेत्र में निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बी एल ओ अपने-अपने क्षेत्र में मतदाता सूची से जुड़े फार्म 6 और 8 भरवाने में जुटे मिले। बीएलओ की टीम ने जिन निवासियों के फार्म अब तक नहीं भरे गए थे, उनके फार्म मौके पर ही भरवाए। इस अभियान में उप जिलाधिकारी संत दास पंवार क्षेत्र भ्रमण कर प्रक्रिया को अधिक तेज़ एवं सुचारु रूप से करने संबंधी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में समस्त बी एल ओ को प्रोत्साहित किया। फोटो कांठ 2, कांठ में शनिवार को क्षेत्र में विशेष शिविर पर निरीक्षण के दौरान नये वोटर बना रहे बी एल ओ को प्रोत्साहित क...