प्रयागराज, जनवरी 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में शनिवार को सभी बूथों पर महाभियान चलाया जाएगा। सुबह 10 से शाम चार बजे तक सभी बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। अगर किसी को अपना नाम जुड़वाना है, संशोधन करवाना है या फिर मतदाता सूची से किसी परिजन का नाम अलग कराना है तो वो लोग बूथ पर जरूर जाएं। एसआईआर अभियान के दौरान जिले के 11 लाख 53 हजार मतदाताओं का नाम अनुपस्थित, स्थानांतरित व मृत (एएसडी) सूची में आ गए और सभी का नाम कट गया जबकि दो लाख 87 हजार की मैपिंग नहीं हो सकी और लगभग साढ़े सात लाख लोगों का मैपिंग का डेटा संदेहास्पद होने के कारण इन्हें भी नो मैपिंग में रखा गया है। यानी 10 लाख 62 हजार से अधिक मतदाताओं को अपने दस्तावेज देने हैं, जवाब न देने की इनके नाम भी कटने की आशंका है। जब एसआईआर...