नई दिल्ली, जनवरी 8 -- पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने गुरुवार को कहा कि विदेश में अस्थायी रूप से रह रहे मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया के तहत सुनवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने से छूट दी जाएगी। यहां जारी एक बयान में कहा गया कि पढ़ाई, आधिकारिक कार्य, चिकित्सा उपचार या किसी अन्य वैध कारण से विदेश में रह रहे मतदाताओं को एसआईआर की सुनवाई प्रक्रिया के दौरान व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने से छूट दी जाएगी। अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने यह एक सुगम दृष्टिकोण अपनाया है कि सुनवाई प्रक्रिया के दौरान विदेश में अस्थायी रूप से रह रहे पात्र मतदाताओं को कोई असुविधा न हो। बयान में स्पष्ट किया गया कि ऐसे मतदाता अपने परिवार के किसी भी सदस्य को अपनी ओर से उपस्थित होने के लिए अधिकृत कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.