मिर्जापुर, फरवरी 18 -- मिर्जापुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को विधानसभा नगर के सदर तहसील एवं विधानसभा क्षेत्र मझवां के ग्रामसभा बजहा में स्थित कम्पोजिट/प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए बूथों पर एसआईआर के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाताओं से प्राप्त प्रपत्रों एवं दिए गए नोटिस तामिला और सुनवाई के प्रगति के बारे में प्रत्येक बीएलओ से जानकारी ली। मझवां विधानसभा के बूथ संख्या-67, 68, 69, 70, 71, 72, 73 बूथ पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर के प्रगति का निरीक्षण किया। बूथ पर उपस्थित नोटिस प्राप्त होने के बाद पहुंचे मतदाताओं से जिलाधिकारी ने वार्ता कर कार्य के बारे में जानकारी ली। मतदाताओं ने बताया कि बूथ पर कोई समस्या नहीं है। संबंधित कार्मिकों/बीएलओ कार्य में अपेक्षित सहयोग कर रहे हैं। डीएम ने बीएलओ क...