पडरौना, जनवरी 22 -- पडरौना, निज संवाददाता। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नो मैपिंग वाले मतदाताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर सुनवाई प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले में कुल 1.57 लाख मतदाताओं की मैपिंग को पूरा कराने के लिए 170 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) की तैनाती की गई है। जिले के सभी तहसील, ब्लॉक और नगरीय निकायों में एआरओ व एईआरओ ने बैठकर नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई की, जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी थी, वे नोटिस के साथ अपने आवश्यक साक्ष्य लेकर सुनवाई में पहुंचे थे। एईआरओ ने प्रस्तुत अभिलेखों की जांच के बाद मौके पर ही मतदाताओं की मैपिंग की प्रक्रिया पूरी कराई। प्रशासन के अनुसार प्रत्येक एईआरओ को औसतन 150 मतदाताओं की सुनवाई कर मैपिंग सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी द...