रामपुर, जनवरी 31 -- रामपुर। एसआईआर के तहत नोटिस का जवाब देने के लिए मतदाताओं की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को तहसील से लेकर विकास भवन तक सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष मतदाता अपने दस्तावेज को प्रस्तुत करने पहुंचे और इनकी सुनवाई की गई। निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची की शुद्धता के लिए 2003 की सूची से मैपिंग अनिवार्य किया है। समस्या यह है कि हजारों मतदाताओं के पास एक भी पुख्ता कागज नहीं। इसलिए तहसील और ब्लाक स्तर पर दस्तावेज के लिए आवेदनों का ढेर लग चुका है, लेकिन प्रक्रिया की जटिलता मतदाताओं पर भारी पड़ रही है। विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर के तहत 80 हजार से अधिक मतदाताओं को नोटिस जारी हुए हैं। अब इन लोगों को मताधिकार सिद्ध करने के लिए दस्तावेज और प्रमाणपत्र सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष 24 फरवरी तक प्रस्तुत करने है...