बुलंदशहर, जनवरी 31 -- जिलाधिकारी श्रुति ने शनिवार को जहांगीराबाद के बीपीएएस इंटर कॉलेज और डॉ अनूप लाल बंसल बालिका इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने बीएलओ से मतदाता पुनरक्षण कार्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अनूपशहर एसडीएम प्रियंका गोयल भी मौजूद रहीं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रुति जहांगीराबाद पहुंची। बीपीएस इंटर कॉलेज और डॉक्टर अनूप लाल बंसल बालिका इंटर कॉलेज में डीएम की मौजूदगी में बीएलओ द्वारा अपने मतदेय स्थल की निर्वाचक नामावली को पढ़ा गया। डीएम ने मतदेय स्थल पर अनुपस्थित, मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची के साथ बीएलओ द्वारा दावे तथा आपत्ती के संबंध में फॉर्म 6 और 8 की जानकारी ली। बीएलओ द्वारा आपत्ति और फार्म जमा किए गए। ------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...