अलीगढ़, दिसम्बर 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एसआईआर पूरा करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर हो गई लेकिन अभी भी बीएलओ व मतदाताओं की टेंशन कम नहीं हुई है। कहीं बीएलओ नहीं मिल रहे हैं तो कहीं मतदाता सूची में नाम नहीं है। अभी भी काफी लोग एसआईआर की प्रक्रिया पूरी करने के लिए लोग भटक रहे हैं। देहात क्षेत्र में बीएलओ को अपने कार्य के लिए पूरा करने में पसीने छूट रहे हैं। काफी संख्या में वोटर अपने गांव से बाहर काम करने को गये हैं। जिसके कारण वह बीएलओ के बुलाने पर भी नहीं आ पा रहे हैं। इधर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक प्राइमरी स्कूल में पढ़ने आने वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल संभाल रहे। शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे हैं। स्कूल के शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई की चिंता इतनी नहीं है जितनी एसआईआर का कार्य पूरा करने की है। यही कारण है कि बीएलओ को गली दर गली...