वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और उत्तरी विधायक रवींद्र जायसवाल ने गुरुवार को मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के 9200 वोटरों को संदिग्ध बताते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम सत्येंद्र कुमार को सूची सौंपकर जांच की मांग की है। राज्यमंत्री ने इससे पूर्व सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता भी की। उन्होंने बताया कि उत्तरी विस क्षेत्र के 90 हजार मतदाताओं का सत्यापन बीएलए और पार्टी कार्यकर्ताओं के जरिए कराया था। इस दौरान पाया कि 9200 लोगों के नाम उसी विस क्षेत्र में अलग-अलग बूथों पर है, जो बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों को दर्शाता है। उन्होंने एक खास वर्ग से जुड़े कुछ मतदाताओं का जिक्र करते हुए बताया कि जिन महिलाओं का ...