रामपुर, दिसम्बर 12 -- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब 26 दिसंबर तक एसआईआर का कार्य होगा। चुनाव आयोग की ओर से एसआईआर गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर थी। हालांकि, इसमें अब दो सप्ताह की वृद्धि का निर्णय लिया गया है। अब लोग 26 दिसंबर तक अपने नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने, संशोधित करने या हटाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। जिले में चार नवंबर से पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर का कार्य चल रहा है। इसके लिए 1826 बीएलओ और 202 सुपरवाइजर लगे हुए हैं। अभी तक एसआईआर की अंतिम तिथि 11 दिसंबर थी, मगर निर्वाचन आयोग की ओर से अब इसको बढ़ा दिया गया। हालांकि, मतदाताओं के द्वारा गणना प्रपत्रों को शत प्रतिशत भरकर जमा किया जा चुका है। निर्वाचन विभाग की ओर से गणना प्रपत्रों को डिजीटाइजेशन करने का काम किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.