कौशाम्बी, फरवरी 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) डॉ. अमित पाल ने राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना (संशोधन) के क्रम में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद् पुनरीक्षण कराए जाने के लिए समय सारिणी निर्धारित कर दिया है। इस दौरान सार्वजनिक अवकाश वाले दिन भी सम्बंधित कार्यालय खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि दावे] आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पांडुलिपियां तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना एवं सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन, निस्तारण की कार्रवाई करने की अवधि सात जनवरी से 16 मार्च तक निर्धारित की गई है। इसी प्रकार दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथास्थान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.