वाराणसी, दिसम्बर 5 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वोटर लिस्ट के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को गुरुवार को महीनाभर पूरा हो गया। इस दौरान लगभग 73 फीसदी गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन हो चुका है। यह कार्य अभी 11 दिसम्बर तक चलेगा। अभियान में वाराणसी कैंट, शहर उत्तरी और शहर दक्षिणी विस क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों पिंडरा, अजगरा, शिवपुर, रोहनिया और सेवापुरी विस क्षेत्रों अपेक्षाकृत काफी ज्यादा गणना प्रपत्रों का डिजिटाइज किया जा चुका है। दरअसल, जिले में 31 लाख 53 हजार 705 वोटर हैं। अभियान में 3049 बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) और 350 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। इनकी मॉनीटरिंग के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। प्रपत्रों को भरवाने के बाद बीएलओ इनकी मैपिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.