वाराणसी, फरवरी 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के द्वितीय चरण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाकर महानगर कांग्रेस के नेताओं ने शुक्रवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उत्तरी विस क्षेत्र में 451 बूथों पर कराए गए एसआईआर के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची पर सूबे के मंत्री रवींद्र जायसवाल के सवाल भाजपा की कथनी और करनी में गहरे अंतर को उजागर करती है। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि प्रदेश और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है और पूरा प्रशासन उसी के अधीन काम कर रहा है। तब मतदाता सूची में किसी भी गड़बड़ी की सीधी जिम्मेदारी भाजपा सरकार और उसके मंत्रियों की बनती है। एसआईआर में लगातार गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। कहीं पात्र मतदा...