बिजनौर, फरवरी 22 -- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अन्तर्गत विशेष अभियान रविवार को को जनपद में अवस्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-17नजीबाबाद, 18 नगीना(अ0जा0),19 बढ़ापुर,20 धामपुर,21 नहटौर(अ0जा0),22 बिजनौर, 23 चांदपुर, 24 नूरपुर के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए प्रात: 10:30 बजे से :30 बजे तक उपस्थित रहकर फॉर्म-6, 6ए, 7, फॉर्म-8 एवं घोषणा की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी। मतदाताओं की सुविधा एवं कार्यों की निगरानी के लिए बीएलओ सुपरवाईजर, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा भी अपने-अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले मतदेय स्थलों का...