वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल की शिकायत पर हुई मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों की जांच में 10 फीसदी डुप्लीकेट वोटर मिले हैं। निर्वाचन कार्यालय ने सत्यापन पूर्ण कर लिया है। अब डुप्लीकेट वोटरों का नाम काटने के बाद पोर्टल पर फीडिंग का काम शुरू कर दिया है। मंत्री ने करीब दो हफ्ते पूर्व डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार को उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में एक विशेष वर्ग के 9200 मतदाताओं की सूची सौंपकर फर्जी वोटर बनने की शिकायत की थी। इसमें 4600 मतदाताओं के नाम से मिला-जुला इतने ही संख्या में डुप्लीकेट वोटर होने का आरोप लगाया था। उत्तरी विधानसभा क्षेत्र मंत्री का है। मंत्री ने इसे वोट जिहाद बताते हुए डीएम से जांच की मांग की थी। डीएम ने ईआरओ और एईआरओ को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.