मुरादाबाद, दिसम्बर 9 -- विधानसभा क्षेत्र संख्या 26 में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों पर बीएलओ, और राजनीतिक दलों के बूथ एजेंटों एवं गणमान्य नागरिकों की संयुक्त बैठकें मंगलवार को हुई। जिसमें बीएलओ व बीएलए को काम को समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए गए। मंगलीवार को क्षेत्र के बूथ रहटा माफी, धींगरपुर मूलावान, सर्वोदय इंटर कॉलेज डिलारी तथा क 315 से 318 बूथ की बैठक राजकीय इंटर कॉलेज अदलपुर सालारपुर में हुईं। बैठकों में गैर हाजिर, शिफ्टेड, मृत मतदाताओं से संबंधित जानकारी, निर्वाचक नामावली में सुधार, नए नाम जोड़ने, मृतक अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने सहित अन्य आवश्यक निर्वाचन प्रक्रियाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने बीएलओ एवं बूथ एजेंटों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय ...