शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईआरओ, एईआरओ और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि नोटिस मिलने के बाद निर्वाचकों को कम से कम एक सप्ताह के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा। इस दौरान उन्हें जन्म तिथि और जन्म स्थान के प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे। बैठक में डीएम ने सभी ईआरओ और एईआरओ को निर्देश दिए कि वे अपना लॉगिन पासवर्ड सक्रिय कर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करें। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है, उनके लिए नोटिस जारी कर सुनवाई कराई जाए। बीएलओ के माध्यम से तीन दिनों के भीतर सभी नोटिस तामिल किए जाएँ। सुनवाई के समय यह सुनिश्चित किया जाए कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.