शाहजहांपुर, दिसम्बर 5 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को दो दिन के भीतर सभी लंबित कार्य पूरी गति के साथ निपटाने के कड़े निर्देश दिए। बिस्मिल सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने ईआरओ, एईआरओ और सुपरवाइजरों से बूथवार फार्म प्राप्ति, डिजिटाइजेशन, मैपिंग और एएसडी कार्य की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। डीएम ने स्पष्ट कहा कि पुनरीक्षण कार्य चुनाव तैयारियों का सबसे महत्वपूर्ण चरण है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्थानों से अभी फार्म प्राप्त नहीं हुए हैं, वहां घर-घर जाकर तत्काल सर्वे पूरा किया जाए। सभी ईआरओ एवं एईआरओ को अपने स्तर पर टीमों की निगरानी बढ़ाने और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.