मुजफ्फर नगर, फरवरी 20 -- एसआईआर के तहत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए रविवार यानि 22 फरवरी को एक बार फिर विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी छह विधानसभा क्षेत्र के 1982 बीएलओ सुबह 10:30 बजे से लेकर सांय 4:30 बजे तक बूथ पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान जहां मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया जाएगा वहीं नए मतदाताओं के नाम भी सूची में जोड़ने के लिए फार्म छह भरवाए जाएंगे। विशेष अभियान के तहत रविवार को बीएलओ के पास फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 उपलब्ध रहेंगे। जो व्यक्ति 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के अतिरिक्त 1 अप्रैल, 2026, 1 जुलाई, 2026 व 1 अक्टूबर, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका है वह फॉर्म छह भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने को बीएलओ के पास दे सकता है। एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण...