मथुरा, नवम्बर 28 -- जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली है। बीएलओ व लेखपाल गांव-गांव, गली-गली दौड़ रहे हैं। वोटरों के घरों के दरवाजे खटखटाए जा रहे हैं। कोई नहीं मिल रहा तो फोन खटखटाए जा रहे हैं। प्रपत्र भरवाने के लिए वोटरों की अनुनय-विनय तक की जा रही है। डाटा फीडिंग इस कदर हो रही है कि कम्प्यूटर ऑपरेटरों की अंगुलियां मोबाइल और लैपटॉप थिरक रही हैं। युद्ध स्तर पर चल रहे इस कार्य को देखने पहुंचे मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह रोमांचित हो उठे। वे गुरुवार को अचानक सदर तहसील प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के कार्य को देखने पहुंचे थे। यहां चल रहे काम को देख मंडलायुक्त ने सुंतुष्टि ही व्यक्त नहीं की, बल्कि इसे एकजुट और टीम वर्क की मिसाल बताया। सभागार में कंप्यूटर ऑपरेटरों एवं बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र की फीडिंग...