जौनपुर, जनवरी 22 -- जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सिकरारा में एसआईआर के कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने नोटिस जारी होने के बाद सुनवाई के लिए मौजूद अनमैप्ड मतदाताओं से संवाद भी किया। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत निर्वाचक नामावली के आलेख्य प्रकाशन के पश्चात अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस जारी की गई है। जिसके क्रम में सुनवाई के लिए ऐसे मतदाता अपने साक्ष्य लेकर प्रस्तुत हुए हैं, निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत उनका फोटो भी लिया गया है। साक्ष्य मिलान के पश्चात फोटोयुक्त मतदाता निर्वाचक नामावली में उनका नाम सम्मिलित किया जाएगा। सुनवाई हेतु आज जो लोग अनुपस्थित है, उन्हें पुनः सुनवाई हेतु तिथि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के मतदान से ही सुदृढ लोकतंत्र का निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.